• Mon. Mar 2nd, 2026

ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल बेरियो मोड, टुंडी रोड गोविंदपुर स्थित समर कैंप का आयोजन ।

admin's avatar

Byadmin

May 20, 2025

पत्रकार चंचल गोस्वामी

ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल बेरियो मोड टुंडी रोड गोविंदपुर स्थित आज दिनांक 20 /5/ 2025 को समर कैंप का आयोजन बड़े ही धूमधाम एवं हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया ।

समर कैंप का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक श्री नीरज कुमार की अध्यक्षता में की गई ।

 

इस कैंप मैं नर्सरी से स्टैंडर्ड 5 तक के बच्चे उपस्थित थे ।

 

कैंप के उद्घाटन का समारोह के दौरान विद्यालय के निर्देशक ने इस प्रकार के केंपो के उद्देश्य के महत्व पर प्रकाश डाला ।

 

और बताया कि यह बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।

 

बच्चों में नेतृत्व की भावना विकसित करना इस प्रकार के कैंप का मुख्य उद्देश्य है । यह बच्चों में एक नई ऊर्जा का संचार करते हैं एवं बच्चे अपने शैक्षणिक क्षेत्र में बेहतर करने लगते हैं।

 

कैंप के विभिन्न प्रकार की गतिविधियां जैसे फेस पेंटिंग, हैंड पेंटिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, डांस कंपटीशन, म्यूजिकल चेयरकंपटीशन, वॉटर वॉल फाइट, ताल फाइट, बैलून रेस, जैसे अनेको प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया ।

 

इस अवसर पर बच्चों ने जमकर मौज मस्ती की । बच्चों को मौसम के अनुकूल विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोजन कराया गया।

 

जिसमें फुट सलाद, आइसक्रीम, वेज बिरियानी, मंचूरियन, गुपचुप, पॉपकॉर्न इत्यादि।

समस्त व्यंजनों को बच्चों ने बड़े ही मनपसंद एवं स्वादिष्ट के साथ खाया ।

इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के प्राचार्य चंचल कुमार की अहम भूमिका देखी गई ।

इस कार्यक्रम में मिथिलेश झा ब्रांच 2, ऊप प्राचार्य विशाल कुमार दास, आदिति दास, अनुराधा कुमारी, रेशमा कुमारी, रिया प्रीति प्रिया लिपि, अमरजीत पांडे, रोहित नंदन, हरमीत कौर, वासुदेव सिंह, इंद्रजीत, चंदू कर, तंजया, संगीता सिंह, सपना, अंजना, प्रतिभा, निवेदिता सिंह, संदीप सिंह, संजीव सिंह,खालिद अंसारी इत्यादि अनेकों लोग उपस्थित थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *