

लायंस क्लब ऑफ गोविंदपुर के अति सक्रिय, कर्मठ एवं वरिष्ठ सदस्य , सेवानिवृत डी एस पी लायन के डी एन आजाद के अकस्मात निधन होने से , उनको श्रद्धांजलि देने हेतु , दिनांक 23/04/2025 को होटल मधुबन में शोक सभा का आयोजन किया गया!

सभा का संचालन लायन रोशन अग्रवाल ने किया! सभी उपस्थित सदस्यों ने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया !डॉ यू एल विश्वकर्मा ने आजाद साहब की जीवनी पढ़ा !

मिस प्रतिमा के दर्द भरे गीत एवं आजाद साहब के पुरानी तस्वीरों के प्रोजेक्टर पर चलने से पूरा माहौल गमगीन हो गया! एम एल शर्मा, सोमनाथ पूर्ति, डॉ मुकेश राय, प्रशांत पांडे, राजेश जायसवाल, सी के झा, अशोक गिरी, सुनील सिंह, आर पी सिंह, अशोक गिरी एवं सदस्यों ने शब्दों के जरिए आजाद साहब के साथ अपनी यादों को साझा किया!
मौके पर क्लब अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा द्वारा आजाद साहब के परिजन उनकी पुत्री सुधा देवी एवं दामाद बिपिन जी को क्लब द्वारा शोक पत्र सौंपा गया, साथ ही उनके परिवारजनों के साथ हमेशा खड़े रहने का विश्वास दिलाया!
लायन के डी एन आजाद बहुत ही सरल, कर्तव्यनिष्ठ, समय के पाबंद, व्यक्ति थे! समाज उनके कार्यों को हमेशा याद करेगा!
सचिव एस के रॉय ने धन्यवाद ज्ञापन किया!
मौके पर लायंस क्लब सिंदरी, बालियापुर, बाघमारा, धनबाद कोलफील्ड, धनबाद सवेरा, बाघमारा सेंटीनियल के सदस्यों के साथ एल एन सैन, कमल अग्रवाल, अनुराग प्रदीप, डॉ साधना, डॉ रामानुज, डॉ लोकेश जलान, सुरेश सरिया, सतीश सरिया, प्रशांत सिंह, देवब्रत , अमन यादव, विजय बरनवाल, मदन मोहन, अशोक जायसवाल, संतोष सोनी, एजाज अहमद, मोहसिन, डॉ उज्ज्वल आजाद ,आनंद प्रसाद एवं गोविंदपुर के ग्रामीण उपस्थित थे.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
