• Tue. Apr 7th, 2026

हज-2025 की तैयारियों को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने की समीक्षा बैठक

admin's avatar

Byadmin

Apr 20, 2025
crescent ad

 

 

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को हज-2025 की तैयारियों से संबंधित समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

 

बैठक में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव मो० सोहैल ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से हज-2025 की व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने जिलावार हज यात्रियों की संख्या, इंबारकेशन प्वाइंट, हज यात्रियों को दी जानेवाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी।

 

उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार सरकार के द्वारा हज यात्रियों को सभी सुविधाएँ प्रदान करने की तैयारी की जा रही है। इस वर्ष देश के 10 अलग-अलग हवाई अड्‌डो से बिहार के हज यात्रियों को हज यात्रा पर भेजा जायेगा। विभिन्न जगहों पर बिहार के हज यात्रियों के लिये की गयी व्यवस्था की देख-रेख के लिये वरीय अधिकारियों के अधीन टीम की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

 

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हज यात्रियों के लिए हज यात्रा के दौरान एयरपोर्ट तक जाने के पूर्व आवासन, भोजन, आवागमन इत्यादि हेतु सभी सुविधा राज्य सरकार की ओर से प्रदान की जा रही है। सभी मूलभूत सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था करें ताकि हज यात्रियों को किसी भी प्रकार का कष्ट न हो और उनकी यात्रा सुगमतापूर्वक सम्पन्न हो सके।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष मुस्लिम धर्म के लोगों को हज यात्रा हेतु उनके सबसे प्रमुख धार्मिक स्थल मक्का (सउदी अरब) भेजे जाने की व्यवस्था की जाती है। जैसी की जानकारी दी गयी है कि इस वर्ष बिहार से 1391 पुरुष एवं 1012 महिला कुल 2403 हज यात्री हज हेतु मक्का (सउदी अरब) जाएंगे। ये हज यात्री देश के 10 अलग-अलग हवाई अड्डों से हज यात्रा के लिए प्रस्थान करेंगे। यह बहुत खुशी की बात है। हज यात्रियों की सारी सुविधाओं का ख्याल रखा जायेगा।

 

उन्होंने कहा कि हज भवन, पटना के समरूप किशनगंज में बहुउद्देशीय भवन, हज यात्रियों के लिये आवासन, भोजन, पासपोर्ट सत्यापन, टीकाकरण, विदेशी मुद्रा विनियमण आदि की बेहतर व्यवस्था की गयी है। इसी प्रकार की व्यवस्था सीतामढ़ी, दरभंगा सहित अन्य जिलों के लिये भी करायें।

 

हज यात्रा प्रारम्भ होने के पूर्व शुभकामना बैठक (दुआईया मजलिस) का आयोजन हज भवन, पटना में किया जाता है। इस वर्ष यह बैठक हज भवन, पटना स्थित मौलाना मजहरूल हक ऑडिटोरियम में 1 मई को प्रस्तावित है।

 

समीक्षा बैठक के पश्चात् मुख्यमंत्री ने हज भवन जाकर दुआईया मजलिस के आयोजन की तैयारियों का भी जायजा लिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *