• Sat. Mar 7th, 2026

_भागलपुर धमाके के आरोपी की बेटी ने की आत्महत्या, चाचा के घर पर मिली लाश

admin's avatar

Byadmin

Apr 19, 2025

 

 

भागलपुर: बिहार के भागलपुर में छात्रा की आत्महत्या की खबर से हड़कंप मच गया है काजवलीचक बम धमाके के आरोपी की बेटी ने आत्महत्या कर ली है.

 

घटना शहर के तातारपुर थाना क्षेत्र की है. किशोरी 10वीं की छात्रा थी, जिसके पिता काजवलीचक धमाके के आरोप में जेल में बंद है. छात्रा ने अपने घर पास में चाचा के घर में जाकर आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया है. जिसके बाद बीते शाम 5 बजे उसके परिजनों को घटना की जानकारी मिली.

 

भागलपुर में 10वीं की छात्रा ने की खुदकुशी :

 

जानकारी मिलने पर तातारपुर थानेदार रविशंकर सहित अन्य पदाधिकारी और जवान मौके पर जांच के लिए पहुंच गए. वहीं परिजन घटना के पीछे का सही कारण नहीं बता पा रहे हैं. छात्रा शहर के एक निजी स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ाई करती थी.

 

शादी में नहीं बुलाने पर परेशान थी :

 

छात्रा के परिजनों ने बताया कि ”उसकी फुफेरी बहन की शादी होने वाली है. वह शादी में जाने के लिए खरीदारी भी कर चुकी थी. हालांकि फुआ ने अभी तक उसे शादी में आने के लिए खुद आकर नहीं कहा था जिस वजह से वह परेशान थी.”

 

क्या है आत्महत्या का कारण!:

 

वहीं मृतका के बड़े भाई ने यह भी बताया कि पढ़ाई को लेकर भी छात्रा परेशान रहती थी. वो अक्सर वह डिप्रेशन में दिखती थी. जब उससे कारण पूछा जाता था तो कुछ भी बताने को तैयार नहीं होती थी. परिजनों ने बताया कि दोपहर एक बजे खाना खाने के बाद वह घर से निकल गई थी और पास की चाची बाहर गई थी तो वो उनके घर पर ही जाकर रह रही थी.

 

“मेरी बहन पढ़ाई को लेकर हमेशा डिप्रेशन में रहती थी. वो घर से खाना खाने के बाद पास की चाची के घर चली गई थी. गुरुवार की शाम लगभग पांच बजे चाची की बेटी ने दरवाजा खोला तो देखा कि मेरी बहन ने आत्महत्या कर ली है. वह चिल्लाने लगी जिसके बाद घर के अन्य सदस्य वहां पहुंचे.”- परिजन

 

पिता जेल में हैं बंद :

 

छात्रा भाई-बहनों में सबसे छोटी थी, उससे बड़े दो भाई हैं. गौरतलब हो कि तीन मार्च 2022 की रात काजवलीचक में हुए धमाके में 15 लोगों की मौत हो गई थी. उस मामले में पुलिस ने छात्रा के घर में छापेमारी की थी, जिसमें विस्फोटक सामग्री बरामद किया गया था. छात्रा के पिता पर केस दर्ज किया गया था और वो फिलहाल जेल में बंद है.

 

क्या कहती है पुलिस?:

 

ततारपुर थानाध्यक्ष रवि शंकर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का सामने आया है. सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सही तस्वीर सामने आ जाएगी. जिसके बाद मौत का कारण पता चलेगा.

 

“मामले की जांच की जा रही, फिलहाल ये आत्महत्या का मामला नजर आ रहा है. फॉरेंसिक जांच की गई है और शव का पोस्टमार्टम भी कराया गया है. रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा.”-रवि शंकर, थानाध्यक्ष, ततारपुर


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *