
लखीसराय (सुजीत कुमार)- स्वच्छता पर्यवेक्षक पंचायतों में स्वच्छता का कार्य करने के उपरांत पंचायतों में सर्वे करने का काम भी करेंगे इसको लेकर सूत्रों से बात सामने आई कि यह काम इन्हें 19 अप्रैल तक करना होगा। इसको लेकर स्वच्छता पर्यवेक्षक की एक जूम मीटिंग गुरुवार 17 अप्रैल की दोपहर रखी गई।

इस जूम मीटिंग में डी आर डी ए, डी सी, एस आर पी, कार्यपालक सहायक, स्वच्छता पर्यवेक्षक संग अन्य लोग थे। इस मीटिंग में लखीसराय जिले के सारे पर्यवेक्षक के साथ 19 अप्रैल को लगने वाले अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातिशिविर टोले के शिविर के बारे मे चर्चा की गई।

चर्चा करते हुए बताया गया कि इस दौरान टोले में स्वच्छता का खास ध्यान रखना है, साफ-सफाई को लेकर किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। वही स्वच्छता पर्यवेक्षक को बताया गया कि टोले में जाकर उन्हें यह पता करना है कि लाभुक को सरकार से मिलने वाली योजना का लाभ मिला है या नहीं वही इसकी कमी को जानना और जानते हुए ऐसे लाभुक का नाम, पता, नंबर लिखना है जो इससे वंचित रह गया है। ज्ञात हो कि इसको लेकर सर्वे करने का काम टोला सेवक को करना था पर बीडीओ के कथनानुसार सर्वे का कार्य भी इन्हें करना है और पंचायत में बने हुए शौचालय का काउंटिंग भी कर इन्हें देना है।
सूत्रों के हवाले से बात सामने आई कि स्वच्छता पर्यवेक्षक को माह में मिलने वाली राशि कई महीनों से नहीं मिल पाया है इसको लेकर बताया गया कि जिला से पंचायत में इसकी राशि भेज दिया गया है। लेकिन स्वच्छता पर्वेक्षक अभी भी असमंजस में है कि जब किसी का 10 माह का किसी का 14 माह का किसी का 18 माह का बकाया नहीं मिल पाया है तो क्या आशा होगी कि सर्वे करने के बाद उन्हें इस सर्वे करने की भी राशि मिल पाएगी क्योंकि स्वच्छता पर्वेक्षक का काम पंचायत के वार्डों में स्वच्छता को बढ़ावा देना है ना कि सर्वे का कार्य करना है, जबकि पंचायत के टोले में कार्य करने वाले स्वच्छता कर्मचारी को आज सफाई करने के दरम्यान हाथों में दस्ताना नसीब नहीं हो रहा है इसे सुबह सवेरे प्रत्यक्ष रूप में देखा जा सकता है तो फिर कैसी आश आगे की जा सकेगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
