• Sat. Mar 7th, 2026

क्या बिहार में महागठबंधन की ओर से तेज़स्वी होंगे सीएम चेहरा

admin's avatar

Byadmin

Apr 16, 2025

 

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है. मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर राजद और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के बीच एक अहम बैठक हुई. इस बैठक में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लवक, राजद सांसद प्रो. मनोज झा और तेजस्वी के रणनीतिक सलाहकार संजय यादव मौजूद रहे.

 

इस बैठक में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सीटों शेयरिंग, गठबंधन के स्वरूप और चुनावी एजेंडा को लेकर विस्तार से चर्चा होने की चर्चा है. सूत्रों के मुताबिक, दोनों दलों के बीच यह रणनीति बनी है कि किस तरह विपक्ष एकजुट होकर सत्तारूढ़ गठबंधन NDA को चुनौती दे सके.

 

*बिहार का सियासी पारा चढ़ा*

 

इस बैठक को लेकर बिहार की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. NDA और इंडिया गठबंधन के बीच तेज होती खींचतान के बीच महागठबंधन के भीतर यह बैठक आगामी राजनीतिक समीकरणों को नई दिशा दे सकती है.

 

*राजद प्रवक्ता का ऐलान- तेजस्वी के नेतृत्व में लड़ेगा महागठबंधन*

 

दिल्ली में हुई इस बैठक से ठीक पहले राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने एक बयान देकर सियासी पारे को और चढ़ा दिया था. राजद प्रवक्ता ने कहा कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में ही महागठबंधन बिहार चुनाव लड़ने जा रहा है. तेजस्वी को उन्होंने सीएम फेस बताया. जबकि कांग्रेस सीएम फेस को लेकर अभी किसी के नाम की चर्चा नहीं कर रही है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *