• Sun. Apr 26th, 2026

प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर एनडीए कार्यकर्ता की बैठक,कई महत्वपूर्ण नेता बैठक में शामिल

admin's avatar

Byadmin

Apr 16, 2025
crescent ad

 

मधुबनी. आगामी 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम के लिए एक होटल के सभागार में एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ. अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा व संचालन जदयू जिलाध्यक्ष श्रीनारायण भंडारी ने किया.

 

मुख्य अतिथि के रूप में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, सांसद रामप्रीत मंडल, अशोक यादव, मंत्री नितिन नवीन, लेशी सिंह, शीला मंडल, एनडीए प्रभारी चंदन सिंह शामिल हुए. सम्मेलन को संबोधित करते हुए संजय झा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के विकास के लिए कई कदम उठाये हैं.

 

उन्होंने कहा कि मिथिला का विकास होने से ही बिहार का विकास संभव है. श्री झा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिथिला में मखाना बोर्ड की स्थापना व मधुबनी एयरपोर्ट के लिए 25 करोड़ बजट दिए हैं. मधुबनी आगमन पर फिर से प्रधानमंत्री बिहार के साथ मधुबनी जिले को कई सौगात देंगे.

 

वहीं केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि हम पूरे जिले वासियों को आमंत्रण देने आए हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विकास के लिए दूरगामी सोच रखते हैं. वे जिलावासी को ढेर सारी सौगात देंगे. हम लोगों का भी कर्तव्य बनता है की उनका आभार प्रकट करने के लिए लाखों की संख्या में उन्हें सुनने के लिए पहुंचे. वहीं मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी ने बिहार की सड़कों को नया आयाम दिया है.

 

सड़क, बिजली, शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में किये गए विकासात्मक काम लोगों के सामने है. समाज के हर वर्ग के लिए कई सारी योजनाएं धरातल पर उतारा गया है. कार्यकर्ता आमलोगों को पीएम के कार्यक्रम स्थल पर लेके आएं. कार्यकर्ता सम्मेलन को विधायक सुधांशु शेखर, मीणा कामत, अरुण शंकर प्रसाद, हरिभूषण ठाकुर बचोल, विनोद नारायण झा, पूर्व सांसद वीरेंद्र चौधरी, पूर्व विधान पार्षद विनोद सिंह, विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर, पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय, सतीश साह, मेयर अरुण राय, लोजपा (आर) जिलाध्यक्ष अनुपम राजा, हम जिलाध्यक्ष विमला देवी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष रंजीत कामत, भाजपा जिला अध्यक्ष झंझारपुर बच्चे लाल कामत, शिवेश राम, जदयू महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भारती मेहता, संगीता ठाकुर, सोनी कुमारी, सनी सिंह, जदयू रहिका प्रखंड अध्यक्ष प्रभुजी झा, अविनाश सिंह गौड़, प्रवक्ता आलोक कुमार उपस्थित थे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *