• Thu. Jan 15th, 2026

मननपुर कार्यालय में संविधान के निर्माता डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की मनाई गई जयंती।

Byadmin

Apr 14, 2025

 

 

 

लखीसराय – मननपुर लोक जन कल्याण समिति सह बिहार दैनिक यात्री संघ के मननपुर कार्यालय में संविधान के निर्माता डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इसकी अध्यक्षता यमुना पंडित के द्वारा किया गया इसके साथ ही संचालन सचिव सत्य प्रकाश कुमार उर्फ संजय महाराज ने किया। लोगो ने सर्वप्रथम पुष्प अर्पण कर राष्ट्रगान गाया और नमन कर अपनी अपनी बातों से इनके जीवन का वर्णन किया। वही आए हुए लोगो में मुखिया दीपक सिंह, समाजसेवी लकी वर्मा, समाजसेवी राम स्नेही पासवान, शोभा देवी,बबीता देवी,फूलन देवी, पंचायत समिति सदस्य बजरंगी प्रसाद साव, पेक्स अध्यक्ष मिथिलेश यादव का अभिवादन अंगवस्त्र देकर किया गया। इस दौरान संग्रामपुर पंचायत के मुखिया दीपक सिंह ने कहा कि मैं इन्हें नमन और वंदन करते हुएआज हमलोग एक जगह एकत्रित होकर इनका जन्म दिवस मनाने का काम किया है। आज का यह दिन पूरे भारत में बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है इनके ही दिए गए नारे संघर्ष करो शिक्षित बनो संगठित रहो के अनुसार एकता के रूप में हमलोग रह रहे हैं,पढ़ रहे हैं लिख रहे हैं इनके द्वारा दिए गया अधिकार के साथ हम लोग अच्छे तरीके से जी रहे है। इस दौरान नागेश्वर पासवान,उपाध्यक्ष ललन कुमार शर्मा, सदस्य अशोक यादव, प्रताप पासवान,शंकर यादव, सुधीर कुमार मिश्रा उर्फ गुड्डू मिश्रा,बबीता देवी,नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ टिनटिन सिंह, रंजीत मोदी, नीतीश कुमार,मिथिलेश कुमार पासवान, सुरेंद्र चंद्रवंशी,शंभू साव, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कांग्रेस बजरंगी यादव, अजय कुमार, रवि रंजन कुमार, कृष्ण नंदन शर्मा,जयप्रकाश पासवान, त्रिभुवन शर्मा उमेश मालाकार, ,शोभन पासवान, अमरजीत चौहान, मोहम्मद इसराफिल,दामोदर मांझी,बबलू मंडल आदि मौजूद थे


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *