• Sat. Mar 7th, 2026

डैफोडिलस एकेडमी करकेंद में अंबेडकर जयंती मनाया गया।

admin's avatar

Byadmin

Apr 14, 2025

 

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

पुटकी। करकेंद बाजार स्थित डैफोडिल्स एकाडेमी में संविधान निर्माता, भारत रत्न डा भीम राव अंबेडकर की जयंती हर्षोलास के साथ मनाई गई । सर्व प्रथम विद्यालय के प्राचार्य तापस बनर्जी तथा उप-प्राचार्य देवाशीष मुखर्जी ने बाबा साहब डा0 भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्य-क्रम का शुभारंभ किया ।विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने माता भारती के इस महान सपूत डा0भीम राव अंबेडकर को नमन कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया ।विद्यालय के संस्थापक तथा पुटकी उच्च विद्यालय के पूर्व गणित शिक्षक स्वर्गीय चंडीचरण बनर्जी ,चंडी सर को भी याद करते हुए नमन किया गया ।प्राचार्य ने अपने सारगर्भित सम्बोधन में भारत के संविधान एवं डा0 अंबेडकर के देश के लिए किये गये कार्यों का विस्तार से उल्लेख एवं व्याख्यान किया ।इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओ ने बारी बारी से बाबा साहेब अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने-अपने विचार व्यक्त किये ।कार्य-क्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा ।अंत में प्रधानाचार्य के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्य-क्रम के समापन की घोषणा की गई ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *