• Thu. May 28th, 2026

प० बंगाल कुल्टी केंदुआ बाजार में रोजेदारों को खजूर शरबत और पानी वितरण किया जितेन्द्र तिवारी ।

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Mar 25, 2025
crescent ad

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी, कुल्टी केंदुआ बाजार में रोजेदार के लिए सोमवार की देर शाम को समाज सेवी जिशान कुरैशी के नेतृत्व में शिविर लगाया गया। जहा मुख्य अतिथि के तौर पर आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी समेत कई भाजपा नेता मौजूद थे।
इस दौरान भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी मुस्लिमों का पवित्र महीने रमजान में अपने हाथो से लोगो को शीतल पेय जल, शरबत और खजूर बाट कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि यह तपिश का पाक महिना हैं। एक महिने तक चलने वाले रोजा में लोग नियम कानून से रहते हैं और सभी धार्मिक रीति-रिवाज को पूरा करते हैं। साथ ही अपने पड़ौसियों का भी ख्याल रखते हैं। जिससे कोई भूखा नहीं रह जाए। यह त्योहार भाईचारा का संदेश देता हैं।
इस दौरान पार्षद लालन मेहरा ने कहा कि कुल्टी केंदुआ बाजार दोनो समुदाय की आबादी लगभग समान्य हैं और सभी एक दूसरे के त्योहार में बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हैं। रोजा के एक महिना तक केंदुआ बाजार में चहल-पहल रहती हैं। लोग रात बारह बजे तक जगे हुए रहते हैं। जिससे यह मालूम चलता हैं कि त्योहार के प्रति लोगों में कितना लगाव हैं।
इस अवसर पर भाजपा के जिला प्रर्वक्ता राजेश सिन्हा, भाजपा युवा नेता मुकेश यादव, अल्पसंख्यक सेल के नेता इबरार अहमद,बबलु साव, अरनब यादव, बादशाह खान, साहेब शेख, पुतुन शेख,कृष्ण केशरी, परवीन सिक्का, देबू महतो,संजीव राय समेत कई लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *