• Sun. Jun 21st, 2026

बिहार के इस जिले मे पुलिस पर हमला, दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Mar 18, 2025
crescent ad

 

बिहार मे पुलिस पर हमला आम बात हो गई है। घटना की सूचना या किसी अपराधी को जब पुलिस पकड़ने पहुंच रही है तो स्थानीय लोगो द्वारा हमला बोल दिया जा रहा है।

एकबार फिर एक ऐसी ही घटना नवादा जिले के तुलसी बीघा गांव से सामने आई है। जहां बीते शनिवार रात पुलिस टीम पर हमला किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने गई थी, लेकिन गांव के लोगों ने उन पर पथराव कर दिया। इस घटना में दो एसआई (सब-इंस्पेक्टर) गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया है।

बताया जा रहा है कि शनिवार की रात एक महिला घरेलू विवाद को लेकर थाने पहुंची थी। उसने अपने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया और पुलिस से मदद मांगी। महिला की शिकायत पर पुलिस टीम तुलसी बीघा गांव पहुंची। जब पुलिस ने पति से पूछताछ शुरू की, तो उसने पुलिस के सामने ही पत्नी को चरित्रहीन कहना शुरू कर दिया। पुलिस ने जब इसका विरोध किया और समझाने की कोशिश की, तो वहां मौजूद ग्रामीण भड़क गए और पुलिस टीम पर हमला कर दिया।

ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेर लिया और अचानक उन पर पथराव शुरू कर दिया। इस हमले में दो एसआई घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

एसडीपीओ गुलशन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि दोषियों की पहचान की जा रही है और उन पर सख्त कार्रवाई होगी। फिलहाल, इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *