• Sat. May 16th, 2026

प० बंगाल कुल्टी रेलवे क्रासिंग के पास रेल गेट चार घंटे बंद से लोगों में भारी परेशानी

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Mar 7, 2025
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

 

 

कुल्टी, कुल्टी रेलवे-स्टेशन के क्रासिंग के पास शुक्रवार को

यारह बजे से तीन बजे तक यानी चार घंटे लिए रेल गेट बंद कर दिए जाने से लोगों को भारी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा हैं। जब कि दो दिन पहले भी इस तरह घंटों रेल गेट बंद कर दिया गया था। जिससे मालूम चलता हैं कि यहा के लोग कितनी बेबसी में रहते हैं।

इस संबंध में कुल्टी के स्थानीय लोग का कहना है कि शहर के लोग रेल प्रशासन की इस कार्रवाई से परेशान हो गए हैं। अब समय आ गया हैं कि फ्लाईओवर ब्रिज की मांग को लेकर आंदोलन तेज किया जाए। जिससे आसनसोल रेलमडंल जल्द जल्द फ्लाईओवर ब्रिज बनाने का कार्य आरंभ कर सके। इस के लिए कुल्टी के लोगों को एक जुट होना पड़ेगा और बिना भेदभाव के सभी राजनीतिक दल के लोगों को आगे आना होगा। तभी इस समस्या का हल होगा।

लोगों ने कहा कि केंद्रीय में भाजपा की सरकार हैं और विधायक भी भाजपा के हैं। भाजपा विधायक सक्रिय रूप से काम करे तो इस समस्या का हल होना कोई बड़ी बात नहीं हैं। बिधायक चाहे तो इस समस्या का हल प्राथमिकता के आधार पर निकाल सकते हैं। जिसके लिए काम करने का जज्बा होना चाहिए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *