• Sun. Apr 12th, 2026

भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने झारखंड बजट पर व्यक्त की तिखी प्रतिक्रिया, खोखले दावे का लगाया आरोप

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Mar 5, 2025
crescent ad

 

झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने विधानसभा में बजट-2025 पेश किया। भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने झारखंड के बजट पर तिखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। खोखले दावे का आरोप लगाया। झारखंड सरकार को बजट पर घेरकर कई सवाल खड़े कर दी है। मौके पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर कहा कि बजट में कोई भी विजन नही है, पूरी तरह से बजट दिशाहीन है। बजट ऊपर से भारी-भरकम भले ही दिखायी देता है, अंदर से खोखला है। इसमें न तो आदिवासियों व न ही मूल वासियों के हितों की बात की गयी है। यह महज देखने में ही बड़ा बजट लग रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड की भोली भाली जनता को सिर्फ ठगा गया है। इसमें ना रोजगार, ना गरीबी एवं ना ही आय वृद्धि की बात गई है। झारखंड के विकास का कोई मॉडल को भी ध्यान में नहीं रखा गया है। झारखंड सरकार पूरी तरह से सरकार चलाने में विफल है। उन्होंने कहा कि लोकलुभावन वादे कर जेएमएम- कांग्रेस- राजद की राज्य में सरकार बनी लेकिन पूरी तरह से विफल है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *