• Fri. Mar 6th, 2026

मध्य विद्यालय गोहरी लखीसराय में सचिव के पद पर निर्विरोध सुशोभित हुई प्रतिमा देवी।

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Feb 24, 2025

 

 

लखीसराय चानन – मध्य विद्यालय गोहरी लखीसराय में सचिव पद के लिए सोमवार 24 फरवरी को चुनाव किया गया। इस दौरान सचिव पद के लिए दावेदारी करने वालों में कोई दूसरा ना दावेदार ना होने से लोगों ने स्वेच्छा से सचिव पद के लिए प्रतिमा देवी पति पंकज कुमार को चुना। इस दौरान विद्यालय प्रभारी देवनन्दन यादव, चुनाव करवाने पहुंचे मोहम्मद इखलाख संग विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं अभिभावक में प्रतिमा कुमारी,सुषमा देवी,मधु देवी,अनीता देवी, साबो देवी, सरनी देवी,सपना देवी, रिंकी देवी, संजू देवी,ममता देवी,सारों देवी, पविशा देवी, रेखा देवी, जयंती देवी आदि पहुंची। वही इसको लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चानन लखीसराय के पत्रांक 40 दिनांक 12/02/2028 के आलोक में मध्य विद्यालय गोहरी में नामांकित बच्चों के माता पिता अभिभावकों को भी सूचित किया गया था कि विद्यालय शिक्षा समिति पुनर्गठन के लिए आम सभा का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी माताओं की उपस्थिति अनिवार्य की गई थी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *