
सरायकेला : सरायकेला थाना अंतर्गत मुड़िया में अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आने से स्कॉर्पियो वाहन बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। घटना 3:15 बजे के आसपास की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेलर संख्या JH02A07880 पाइप लोड करके रुंगटा से पंजाब लेकर ले जाया जा रहा था। ट्रेलर चालक का नाम सुमन यादव बताया जा रहा है जो कि औरंगाबाद का रहने वाला है। वही टेलर से पाइप पलटी होने के कारण स्कॉर्पियो संख्या JH05CU1714 बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गया हैं। जिसमें 3 से 4 व्यक्ति सवार थे। स्कॉर्पियो में जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष के नाम पर बोर्ड अंकित हैं। घटना इतनी जोरदार थी कि कई लोग इसमें घायल हुए हैं जिसमें स्थानीय लोगों की मदद से निकाला गया हैं, स्थिति नाजुक होने के कारण कुछ व्यक्तियों को सरायकेला सदर अस्पताल व जमशेदपुर टीएमएच अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया गया हैं। इस सन्दर्भ में सरायकेला थाना प्रभारी सतीश वर्णवाल ने बताया कि कई लोगों की स्थिति गंभीर है जिसका उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है फिलहाल घटनास्थल से वाहन एवं पाइप को सड़क के किनारे से हटाने की प्रक्रिया की जा रही हैं,जिससे आवागमन में किसी तरह की परेशानी ना हो सके।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
