
गोबिंदपुर । गोविंदपुर स्थित रेजली बांध का जीर्णोद्धार का कार्य जिसमे सांसद पी एन सिंह और विधायक इंद्रजीत महतो के संयुक्त शिलान्यास से शुरू हुआ था जिसमे तालाब का सौंदर्यकरण और बच्चो के लिए पार्क बनना था ।


लेकिन बलियापुर रोड मार्केट (हटिया प्लोट ) से एक पी सी सी रोड आज से लगभग 18 साल पहले बनाया गया था जिसमे तक़रीबन 4 मौजा के लोगो का आवगमन का रास्ता,पशु चरने का जगह, गरीब ओर असहाय लोगो कि मुलभुत सुविधा के लिए वो रास्ता लगभग 100 वर्ष पूर्व खुला था लेकिन अभी लघु सिंचाई विभाग के द्वारा पेटी कॉन्ट्रैक्ट पर टेंडर दिया गया।
लेकिन जबरन वह उक्त रास्ते को घेर रहे है जिससे आम जनमानस उक्त लाभ से वंचित रह जायेंगे जिसमे ग्रामीणों में आक्रोश है।
जिसके लिए आज गोविंदपुर के जनप्रतिनिधि और समाजसेवी सिंदरी के माननीय विधायक चन्द्रदेव महतो से मिलकर लिखित ज्ञापन दिया उन्होंने उस विभाग के सम्बंधित अधिकारी से बात कि और उसपे त्वरित कार्यवाही करते हुए कहा कि तुरंत उस रास्ते को खोला जाये अन्यथा काम रोका जाएगा!
जिसमे मुख्य रूप से आशीष माजी मोईन अंसारी, जयजीत मुख़र्जी, संजीव कुमार सिंह, बबलू बिस्टू, प्रदीप बंसल, हसनैन खान, महमूद मंसूरी,सम्राट मांझी ,भैरब, रोहित, सूरज, सचिन दत्ता आदि और ग्रामीण उपस्थित थे !
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
