• Wed. Mar 11th, 2026

_NEET Paper Leak मामले में कोर्ट का एक्शन, विदेश में छिपे संजीव मुखिया की उल्टी गिनती शुरू

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Jan 29, 2025

 

पटना: नीट पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है. इस मामले में पटना सिविल कोर्ट ने वारंट जारी कर दिया है. इसके बाद बिहार आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है. पुलिस अब किसी भी कीमत पर गिरफ्तारी करेगी.

संजय मुखिया पर आरोप: बता दें कि संजीव मुखिया मूल रूप से नालंदा का रहने वाला है और नीट पेपर लीक का मास्टरमाइंड है. संजीव मुखिया कई प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक मामले का आरोपी है. इसी मामले में वारंट जारी किया गया है.

कब-कब पेपर लीक: संजीव मुखिया सिपाही भर्ती परीक्षा, शिक्षक भर्ती परीक्षा और नीट परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले में आरोपी है. सिपाही भर्ती परीक्षा 1 अक्टूबर 2023, शिक्षक भर्ती परीक्षा 15 मार्च 2024 को बिहार में हुई थी. नीट यूजी परीक्षा 5 मई 2024 को देश के केंद्रों पर हुई थी. तीनों ही परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक हुए थे और जांच में संजीव मुखिया का नाम सामने आया था.

2016 में हुई थी गिरफ्तारी: आपको बता दें कि इससे पहले साल 2016 में संजीव मुखिया पेपर लीक मामले में गिरफ्तार हुआ था. इसकी गिरफ्तारी उत्तराखंड में हुई थी. दो महीने जेल में रहने के बाद सबूत के अभाव में बेल मिल गया था.

इस परिस्थिति में होगी कुर्की जब्ती: इस घटना के बाद संजीव मुखिया के गिरफ्तारी नहीं हुई है. कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद से आर्थिक अपराध इकाई एक महीने तक संजीव मुखिया की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाएगी. इस दौरान अगर संजीव मुखिया ने सरेंडर नहीं किया या फिर गिरफ्तारी नहीं हुई तो कुर्की की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *