

धनबाद, 26 जनवरी 2025: एसएजे फाउंडेशन ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर समाज सेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान देने वाले प्रतिष्ठित समाजसेवियों को ‘सर्वोदय एक्सीलेंस अवार्ड 2025’ से सम्मानित किया। यह सम्मान उनके निस्वार्थ और प्रेरणादायक कार्यों के प्रति फाउंडेशन की श्रद्धांजलि है, जिन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लाने में अपनी अहम भूमिका निभाई।

इस वर्ष यह प्रतिष्ठित सम्मान श्री एस.एन. लाल त्यागी जी, श्री कमल कुमार अग्रवाल जी, श्री अनुराग प्रदीप जी, और डॉ. आर.के. शर्मा जी को प्रदान किया गया। इन समाजसेवियों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में अनुकरणीय कार्य किए हैं। अपने-अपने संगठनों के माध्यम से इन्होंने रक्तदान शिविरों का आयोजन, पौधारोपण अभियान, शैक्षणिक पहल, और सामाजिक जागरूकता अभियानों में अग्रणी भूमिका निभाई है।

कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन डॉ. शमीम अहमद ने कहा, “समाज सेवा न केवल एक जिम्मेदारी है, बल्कि यह समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का सबसे सशक्त माध्यम है। इन समाजसेवियों ने जो प्रेरणादायक कार्य किए हैं, वे हर नागरिक को समाज के प्रति अपनी भूमिका निभाने की प्रेरणा देते हैं।”
एसएजे फाउंडेशन 1983 से शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, और समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। फाउंडेशन ने हर साल 1000 से अधिक पौधे लगाने, जरूरतमंद छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करने, और प्राकृतिक आपदाओं के समय सहायता प्रदान करने जैसी पहल की हैं।
कार्यक्रम का समापन समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता की शपथ के साथ हुआ।समारोह में एसएजे फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. शमीम अहमद, सचिव श्रीमती शमसा बेगम, क्रेसेंट इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक श्री ईसा शमीम, सीआईएस की प्रिंसिपल श्रीमती विजेता दास, श्री राकेश अग्रवाल जी और श्री बी.के. सिंह जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
