• Tue. Feb 17th, 2026

गोमिया: गोपो गांव में कुएं में गिरा हाथी, मौत की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Jan 24, 2025

 

बिरेंद्र गिरी (पत्रकार)

 

बोकारो।

गोमिया प्रखंड के महुआटांड़ थाना क्षेत्र के गोपो गांव में बीती रात एक जंगली हाथी कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत की आशंका जताई जा रही है. धवैया पंचायत के मुखिया तेजलाल महतो ने बताया कि हाथी रात के समय बारी और खेतों में लगी फसल खाने के लिए गांव में आया था. इसी दौरान अंधेरे में उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरा. हालांकि, घटना को किसी ने प्रत्यक्ष रूप से नहीं देखा, लेकिन सुबह ग्रामीणों ने हाथी को कुएं में गिरा हुआ पाया.

हाथी मुँह के बल कुएं में गिरा हुआ है, और प्रथम दृष्टि से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसकी मौत हो चुकी है. वन विभाग को तुरंत सूचना दी गई है, और हाथी को कुएं से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. इस प्रक्रिया में ग्रामीण और वन विभाग के अधिकारी काफी मशक्कत कर रहे हैं.

मुखिया तेजलाल महतो ने बताया कि जिस किसान का यह कुआं है, उसे भी इस घटना के कारण नुकसान उठाना पड़ा है. उन्होंने वन विभाग से अपील की है कि रेस्क्यू कार्य के साथ-साथ किसान के नुकसान की भरपाई के लिए उचित कदम उठाए जाएं.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *