• Thu. Mar 12th, 2026

बिहार में पेट्रोल पंपों को 15 दिनों में सुधार लाने का अल्टीमेटम, वरना लाइसेंस होगा रद्द

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Jan 15, 2025

 

बिहार में पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों को मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने राज्य के सभी जिलों के जिला पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे पेट्रोल पंपों पर शौचालय, पानी की सुविधा, स्वच्छता और अन्य जरूरी सेवाओं की जांच के लिए विशेष जांच टीम गठित करें. अगर किसी पेट्रोल पंप पर इन सुविधाओं की कमी पाई जाती है, तो सुधार के कदम उठाए जाएंगे.

 

परिवहन सचिव ने स्पष्ट रूप से कहा कि पेट्रोल पंपों पर महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग शौचालय और यूरिनल का होना अनिवार्य है. लेकिन हाल ही में कई शिकायतें आई हैं कि कई पेट्रोल पंपों पर यह सुविधाएं या तो उपलब्ध नहीं हैं या फिर ताला बंद रहता है, या फिर गंदगी की समस्या रहती है. इन शिकायतों के मद्देनज़र एक विशेष जांच अभियान शुरू करने का आदेश दिया गया है


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *