
लखीसराय (चौथी वाणी )- जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिले में बाइक चालक को हेलमेट को लेकर जागरुकता अभियान चलाया गया। इस पर अधिकारियों द्वारा विशेष पहल भी किया गया और पहल करते हुए जो लोग बाइक हेलमेट पहनकर चलाते हैं जो अपनी जिम्मेदारी को समझते हैं और जीने सुरक्षा के सभी दृष्टिकोण का पालन करते हैं उन्हें सम्मानित करने का काम अधिकारियों ने किया है। अधिकारी मुकुल पंकज मणि ने बताया कि वही जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए अधिकारियों को कहा कि जो अपनी जिम्मेदारी को समझते हैं उनकी सराहना होनी चाहिए। जो भी लोग बाईक चलाते समय हेलमेट पहने हुए पाया गया है उन्हें हेलमेट हीरो लखीसराय का खिताब हमने दिया है उनके साथ फोटो खिंचवाया है उनके साथ सेल्फी खिचवाया हैं और उनका मुंह मीठा करवाने के लिए उन्हें चॉकलेट भी खिलाया है। अधिकारी मुकुल पंकज मणि ने बताया कि सेल्फी खिंचवाने का मुख्य उद्देश्य उन लोगों के सोशल मीडिया से संबंधित facebook whatsapp पर अपनी फोटो को लगाने का है। इससे वे अपने परिवार को अपने आसपास के लोगों को यह प्रेरणा दे की जो लोग हेलमेट पहनकर चलते हैं उनकी प्रशंसा होती है उन्हें धन्यवाद भी दिया जाता है और उन्हें चॉकलेट भी दिया जाता है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
