• Thu. Mar 12th, 2026

प्रशिक्षु बीडीओ की हुई विदाई,पंकज कुमार एक बार फिर संभाले पदभार

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Jan 10, 2025

मेसकौर(नवादा):-प्रशिक्षु प्रखंड विकास पदधिकारी नीतीश कुमार की विदाई शुक्रवार को प्रखंड बीडीओ कार्यालय में सपन्न हुईं। प्रशिक्षु बीडीओ नीतीश कुमार ने नियमित बीडीओ पंकज कुमार को कार्यभार सौंप दिया। नीतीश कुमार ने कहा कि छोटे कार्यकाल में भी मेसकौर से बहुत-कुछ सीखने को अवसर प्राप्त हुआ। प्रशिक्षु बीडीओ के कार्यकाल में ही मेसकौर प्रखंडक के नौ पैक्स में अध्यक्ष व सदस्य की चुनाव संपन्न हुआ।

उनके छोटे कार्यकाल को मेसकौर के लोग याद रखेंगे। उनकी विदाई समारोह में जनप्रतिनिधि उमेश यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष , चंद्रदत्त यादव सहित कई जनप्रतिनिधि ने अंग वस्त्र एवं गुलदस्ता देकर विदाई दिया।

वहीं एक बार फिर बीडीओ के कार्यभार संभालते ही पंकज कुमार ने कहा भी प्रखंड के विकास के लिए हर संभव कोशिश जारी रखेगा। ताकि अंतिम पायदान तक लोगों को लाभ मिल सके। मौके पर प्रखंडकर्यालय के कई कर्मी उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *