• Thu. Mar 12th, 2026

पद संभालते हीं राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने लिया बड़ा फैसला, चार विश्वविद्यालयों में नियुक्त की कुलपति

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Jan 10, 2025

 

 

पटना: बिहार के राज्यपाल की जिम्मेदारी संभालते ही आरिफ मोहम्मद खान ने विश्वविद्यालयों की व्यवस्था में सुधार को लेकर कार्य करना शुरू कर दिया है। अभी बिहार में राज्यपाल बने एक सप्ताह का भी समय नहीं गुजरा है, उन्होंने चार प्रमुख विश्वविद्यालयों में नए कुलपति की नियुक्ति कर दी है। जिनका नोटिफिकेशेन भी जारी कर दिया गया है।

 

जिन विश्वविद्यालयों के कुलपति बदले गए हैं उनमें मुंगेर, पूर्णिया, नालंदा खुला विश्वविद्यालय और बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय शामिल हैं।

 

जारी आदेश में बताया गया है कि प्रो। संजय कुमार मुंगेर विश्वविद्यालय के, प्रो. विवेकानंद सिंह पूर्णिया विश्वविद्यालय के, प्रो. रविंद्र कुमार नालंदा खुला विश्वविद्यालय के और डॉक्टर इंद्रजीत सिंह बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति बनाये गए हैं। राज्यपाल बनने के बाद बिहार के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान का यह पहला बड़ा फैसला है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *