• Thu. Mar 12th, 2026

जन सुराजी नेता शिवदानी शर्मा ने शिवलिंग पर रुद्राभिषेक संग पूजा पाठ कर प्रशांत किशोर की सालमती की प्रार्थना की।

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Jan 10, 2025

 

 

लखीसराय – लखीसराय की ऐतिहासिक अशोक धाम में प्रशांत किशोर की सालमती को लेकर लखीसराय जिले के सूर्यगढा विधानसभा क्षेत्र के जन सुराजी नेता शिवदानी शर्मा ने शिवलिंग पर रुद्राभिषेक पूजा पाठ कार्यक्रम किया। इस मौक़े पर उन्होंने कहा कि –बड़ा दुख और भारी दिल से आप सभी को बताना पड़ रहा है कि हमारे नेता प्रशांत किशोर को ICU में शिफ्ट कर दिया गया है। यह खबर सुनकर मन बेचैन हो उठा है। वो इंसान जो दिन-रात बिहार के युवाओं की आवाज़ को बुलंद करने के लिए संघर्ष कर रहा है, आज खुद जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। प्रशांत बनना किसी के बस की बात नहीं है। उनकी जैसी निष्ठा और समर्पण दुर्लभ है। आज वो अस्पताल के बिस्तर पर हैं, लेकिन उनकी हिम्मत और संकल्प हर किसी के दिल में गूंज रहा है। हे भगवान, हे प्रभु, कृपा करके उन्हें शक्ति देना, उन्हें जल्द से जल्द ठीक करना ताकि वो फिर से इन बच्चों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ा सकें। उनके जैसे नेता का होना हम सभी के लिए एक आशीर्वाद है। इन्होंने सभी से निवेदन करते हुए कहा कि उनके लिए प्रार्थना करें। देश को ऐसे सच्चे सपूत की बहुत जरूरत है। इस मौक़े पर अबधेश यादव, अनूप यादव, सौरभ कुमार सहित कई जन सुराजी कार्यकर्ता मौजूद थे l


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *