• Mon. Apr 6th, 2026

धनबाद का खान सुरक्षा महानिदेशालय( DGMS )ने मनाया 124 वां स्थापना दिवस

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Jan 8, 2025
crescent ad

 

धनबाद : खान सुरक्षा महानिदेशालय ने अपने नए सभागार में भव्य समारोह के साथ 124वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भारतीय अभियांत्रिकी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, शिबपुर के निदेशक प्रो. (डॉ.) एम.एस.आर. मूर्ति वेमावरापु ने खनन सुरक्षा में DGMS की ऐतिहासिक भूमिका की सराहना की..

कार्यक्रम की अध्यक्षता DGMS के महानिदेशक उज्ज्वल ताह ने की।कार्यक्रम में उप महानिदेशक डी.बी. नाइक, अजय सिंह, जे.पी. आर्य और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों सहित सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मुख्य भाषण में प्रो. मूर्ति ने खनिकों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने में DGMS की भूमिका की प्रशंसा की..

ताह ने संचालन सुरक्षा में आधुनिक उपकरणों और तकनीक के उपयोग पर बल दिया।एक विशेष फिल्म प्रस्तुति के माध्यम से DGMS की स्थापना से लेकर अब तक की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। 1902 में कोलकाता में शुरू हुए इस संगठन का मुख्यालय 1908 में धनबाद स्थानांतरित हुआ और 1967 में इसका नाम DGMS रखा गया..

 

कार्यक्रम के दौरान खनन सुरक्षा की भविष्य की चुनौतियों और तकनीकी नवाचारों पर चर्चाएं हुईं। संचालन सिंधु कुमार उपाध्याय ने किया और धन्यवाद ज्ञापन पर्मानंद कुमार सिंह ने दिया। इस समारोह ने खनिकों की सुरक्षा और DGMS की अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित किया..


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *