• Tue. Mar 10th, 2026

एन्टी क्रप्शन फाउंडेशन के धनबाद जिला कोआर्डिनेटर कृष्णा हाड़ी के नेतृत्व में कंबल वितरण

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Jan 6, 2025

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

लोयाबाद:- एंटी क्रप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड झारखंड धनबाद जिला कोऑर्डिनेटर कृष्णा हाड़ी के नेतृत्व में सोमवार को भेलाटाड़ बस्ती में बढ़ती ठंड को देखते हुए गरीबों के बीच कंबल वितरण किया गया।मौके पर एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड झारखंड की निदेशक संगीता तिवारी उपस्थित थी।उन्होंने 150 ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण  किया । विशिष्ट अतिथि  प्रदेश अध्यक्ष पी एन तिवारी उपस्थित थे। कम्बल वितरण के पश्चात् धनबाद जिला एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड की नववर्ष मिलन के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की गई जिसमें संगठन विस्तार पर चर्चा एवं नए पदाधिकारीयों को प्रमाण पत्र और परिचय पत्र का वितरण किया गया। प्रदेश अध्यक्ष पीएन तिवारी ने कहा कि हमारा संगठन प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर चलता है और हर परिस्थिति में प्रशासन का सहयोग करने के लिए तत्पर रहता है । समाज या अपने घरेलू हिंसा से कहीं भी कोई पीड़ित है और हमारे संगठन से मदद चाहता है ।हमारा संगठन 24 घंटा उस पीड़ित व्यक्ति के हर संभव सहायता के लिए तत्पर रहती है । मौके पर आभा सिन्हा, राजकुमार, भोला कुमार नोनिया, राकेश कुमार सिंह ,रोशन महतो, दिवाकर महतो, अर्जुन महतो,  महंगी हाड़ी आदि उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *