
रांची : 26 जनवरी को पूरा देश दिल्ली में कर्तव्य पथ पर झारखंड की विरासत, विकास और संस्कृति की झलक देखेगा. इस झांकी में स्वर्गीय रतन टाटा के संघर्षों और झारखंड के लिए उनके योगदान को भी शामिल किया गया है. गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने वाले झांकी प्रदर्शन में झारखंड की झांकी का भी चयन किया गया है.

*झारखंड की झांकी का चयन:*

गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए झारखंड समेत 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों का चयन किया गया है. झारखंड ने भी गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली है. इस वर्ष झारखंड की झांकी में स्वर्गीय रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के साथ ही झारखंड की समृद्ध संस्कृति, यहां का पारंपरिक नृत्य, शिक्षा के क्षेत्र में नारी शक्ति के बढ़ते कदम आदि को प्रदर्शित किया जाएगा. इससे पहले 2024 में दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर तसर सिल्क पर आधारित झांकी प्रदर्शित की
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
