
हजारीबाग सदर के विधायक प्रदीप प्रसाद ने अपनी समाजसेवी सोच और तत्परता का परिचय देते हुए एक और सराहनीय कार्य किया। चौपारण पड़रिया निवासी बंटी कुमार तुरी, जिनकी माता का नाम रीता देवी और पिता का नाम प्रदीप तुरी है, बंटी को गंभीर स्थिति में तत्काल रक्त की आवश्यकता थी। विधायक के प्रयासों और मार्गदर्शन से कटकमसांडी कार्यालय के सहयोगी मनीष चौधरी ने रक्तदान कर उनकी मदद की। यह रक्तदान अवसर और भी खास हो गया क्योंकि मनीष चौधरी जी ने विधायक प्रदीप प्रसाद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में यह रक्तदान कर इसे एक अनमोल उपहार के रूप में समर्पित किया। बंटी कुमार तुरी को अचानक रक्त की आवश्यकता हुई। परिवार के सदस्यों ने विधायक कार्यालय से संपर्क किया। विधायक प्रदीप प्रसाद ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कटकमसांडी कार्यालय के सहयोगी मनीष चौधरी से संपर्क किया। मनीष चौधरी जी ने तुरंत अपनी सहमति दी और समय पर रक्तदान कर बंटी कुमार तुरी को नई जिंदगी दी।

मनीष चौधरी ने कहा की विधायक जी के जन्मदिन पर रक्तदान करने का अवसर पाकर मैं खुद को धन्य महसूस करता हूं। रक्तदान एक ऐसा कार्य है, जो किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। मैं हर किसी से अपील करता हूं कि वे भी इस पुनीत कार्य में हिस्सा लें।

इस मौके पर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा की समाज के हर व्यक्ति की मदद करना मेरी जिम्मेदारी है। यह देखना प्रेरणादायक है कि मेरे साथी भी इस सोच को आगे बढ़ा रहे हैं। मनीष चौधरी जी ने मेरे जन्मदिन को खास बनाने के लिए एक अनमोल उदाहरण प्रस्तुत किया है। रक्तदान वास्तव में सबसे बड़ा उपहार है, जो किसी की जिंदगी बचा सकता है।
उन्होंने आगे कहा कि वे हमेशा जनता के साथ खड़े रहेंगे और हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाने के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने स्थानीय निवासियों और सभी युवाओं से भी आग्रह किया कि वे रक्तदान के महत्व को समझें और इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
*स्थानीय निवासियों की प्रतिक्रिया*
बंटी कुमार तुरी के परिवार और स्थानीय लोगों ने विधायक और मनीष चौधरी जी के इस योगदान की सराहना की। परिवार ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि,
जब हम निराश थे और स्थिति गंभीर थी, तब विधायक जी और उनके सहयोगी मनीष चौधरी जी ने हमारी मदद की। यह हम कभी नहीं भूलेंगे।
विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा कार्य है, जिससे एक नहीं, बल्कि कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे नियमित रूप से रक्तदान करें और जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां लौटाने का हिस्सा बनें।
मौके पर हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद के प्रतिनिधि चंदन सिंह, भास्कर राहुल,राजेश यादव,सुरेंद्र सिंह सहित कई लोग मौजूद रहें।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
