
किउल-झाझा रेलखंड के बीच भलूई ब्लॉक हाॅल्ट पर 28 दिसंबर शनिवार की दोपहर बाद मालगाड़ी के छत उपर बैठे विक्षिप्त व्यक्ति ने सीआरपीएफ जवान को गले और सिर में चाकू मारकर गंभीर रूप घायल कर दिया। घायल जवान मननपुर बस्ती गाँव निवासी नगीना प्रसाद यादव के पुत्र के रूप में हुई। वही स्थानीय लोगों द्वारा घायल को जमुई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर चानन थाना एसआई पूजा कुमारी व आरपीएफ आरक्षी निरीक्षक अजय कुमार अकेला ने पहुंचकर विक्षिप्त व्यक्ति को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ की। व्यक्ति के द्वारा मिली आधार कार्ड से पूछताछ करने पर बताया गया कि विक्षिप्त व्यक्ति मुजफ्फरपुर जिले के अख्तियारपुर गाँव निवासी महेंद्र ठाकुर के 40 वर्षीय पुत्र अशोक ठाकुर हैं।

भलूई स्टेशन मास्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि रेलवे गेट नम्बर 48 के गेटमैन से सूचना मिला की झाझा-नौगछिया मालगाड़ी के डिब्बे को छत पर कोई विक्षिप्त व्यक्ति बैठा हुआ हैं। इसकी सूचना पर मालगाड़ी को भलूई ब्लॉक हाॅल्ट पर रोका और कंट्रोल से बात कर लाईन कटवाया गया। हाॅल्ट पर मौजूद सभी लोगों ने मालगाड़ी पर चढे विक्षिप्त व्यक्ति को नीचे उतारने की कोशिश की। इसी दौरान विक्षिप्त व्यक्ति ने सीआरपीएफ जवान को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिए।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
