
संवाद सूत्र,जागरण,मेसकौर(नवादा):-नवादा पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने शनिवार को मेसकौर थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी अभीनव धीमान ने थाना के विभिन्न मामलों की गहनता से निरीक्षण करते हुए पुलिस के समक्ष उत्पन्न समस्याओं से भी अवगत हुए। एसपी ने थाने के कंप्यूटर कक्ष, मालखाना, पुरुष हवालात, महिला हवालात व थाना परिसर का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने थाना परिसर में साफ- सफाई का भी अवलोकन किया। थानाध्यक्ष रुपेश कुमार से थाने के विभिन्न मामलों के बारे में जानकारी ली। वहीं थाना से जुड़े विभिन्न कांडों के अनुसंधानकर्ताओं से कांडों की समीक्षा करते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिया। एसपी ने डायरी को अद्यतन करने तथा अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त तेज करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने अपराध के ग्राफ को भी देखा। न्यायालय से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन करने, हत्या और अन्य मामलों में शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में एसपी अभिनव धीमन ने आगंतुक पंजी, लोक शिकायत पंजी, वारंट, इश्तिहार, कुर्की पंजीयों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। करीब दो घंटे घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान थाना में नियमित रुप से नोटिस निर्गत कर क्रिमनल परेड कराने एवं क्रिमनल की उपस्थिति दर्ज करने के साथ हीं नये दागियों को चिन्हित करते हुए उनपर कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिया। एसपी ने महिलाओं से संबंधित समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुनने तथा उनकी समस्याओं का निष्पादन करने का आदेश दिया । थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था सधारण एवं अपराध नियंत्रण के दृष्टिकोण से नियमित रूप से वाहन चेकिंग के साथ चौकीदारों के माध्यम से सूचना संकलन कर थाना क्षेत्र के सभी गतिविधियों पर नजर रखते हुये वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया ।निरीक्षण के उपरांत पत्रकार से बात करते हुए एसपी ने थाने मे पानी की किल्लत को दूर करने का आश्वासन दिया एवं थाने मे नए अगतुक कक्ष बनवाने को लेकर भी पत्रकारों को आश्वासत किया। उन्होंने बताया की थाने मे महिला कर्मियों के लिए महिला बैरक बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।मौके पर अपर थानाध्यक्ष गौरव कुमार, सहित सभी एस आई,मुंशी रुनती कुमारी, सिपाही रंजन कुमार, चौकीदार बिगन कुमार सहित थाने के सभी कर्मी मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
