• Wed. Mar 11th, 2026

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर जानकीडीह में 151 प्रकार की मेडिसिन उपलब्ध,एम्बुलेंस की सुविधा 24 घंटे।

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 28, 2024

 

लखीसराय – हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर जानकीडीह अपने नाम के साथ मरीजों के सेवा के लिए भी तत्पर हैं यहां प्रतिदिन 40 मरीज पहुंचते हैं और अपना इलाज यहां की पूरी व्यवस्था के साथ करवाते हैं। यहां के इंचार्ज ने बताया कि सुदूर इलाके में होने को लेकर डायबिटीज, हेपेटेंशन ,जॉइंट पेन, मल्टीविटामिन,स्ट्रोक,आई आदि की जांच संग इस इलाज के लिए उपलब्ध होने वाले दवा भी परिपूर्ण हैं। यहां मोतियाबिंद और टीवी के लिए लिस्ट बना कर जिला को सौंपा जाता है। HWC के गाइड लाइन के मुताबिक आठ घंटे तक सेवा लोगों को मिलती है इसके अलावे एम्बुलेंस की सुविधा 24 घंटे होती हैं। 12 तरह की सुविधा जिनमें बच्चे, बूढ़े,महिला,प्रसव के लिए महिला खास तौर पर जो बुजुर्ग चल फिर नहीं सकते है उन्हें घर पर जाकर विजिट किया जाता है। यहां से 12 से 14 गांव को कवर किया जाता है। लोग इमरजेंसी में मेरे मोबाइल नंबर पर कॉल कर सेवा ले सकते हैं उसके बाद नजदीक PSC सेंटर या DH सेंटर पर मरीज को भेजा जाता है। ज्ञात हो कि जानकीडीह के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर एक CHO दो ANM और दो गार्ड है इसके साथ ही 151 प्रकार की मेडिसिन भी उपलब्ध है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *