
लखीसराय – लखीसराय सूर्यगढा व रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत कुछ अपराधकर्मी के द्वारा आए दिन राहगीरों को अपने सवारी गाड़ी पर बैठा कर ले जाने के क्रम में एकांत जगह पर उनके साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। लखीसराय पुलिस द्वारा लगातार उक्त अपराधकर्मी की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही थी।

दिनांक 25 दिसंबर को पीड़ित अधिक यादव पेसर राजेश्वर यादव साकिन पाठकचक थाना सिकंदरा जिला जमुई के लिखित आवेदन की आधार पर रामगढ़ चौक थाना कांड संख्या 231 / 24 दिनांक 26 /12/2024 धारा 309(4) बी एन एस दर्ज किया गया जिसमें उल्लेखित किया गया कि पीड़ित अधिक यादव से लखीसराय रेलवे पुल के नीचे एक अल्टो कार से अपने घर जाने के क्रम में चार अज्ञात अपराधकर्मी के द्वारा रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलीनगर के पास लूटपाट कर उनका मोबाइल ए टी एम नगद बीस हजार रुपए एवं अन्य सामान लूट लिया।

घटना उपरांत अज्ञात अपराधकर्मी को पकड़ने एवं घटना का उद्भेदन हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लखीसराय नेतृत्व में डी आई यू टीम के साथ एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।
छापामारी दल द्वारा तकनीकी एवं मानवीय सूचना संकलन के आधार पर तेतरहाट थाना अंतर्गत नूनगढ़ चेक पोस्ट से घटना में शामिल तीन अपराधकर्मी देवानंद कुमार पेसर अर्जुन लाल, शंभू महतो पेसर स्वर्गीय विनेश्वर महतो दोनों साकिन नया टोला सिमरी बख्तियारपुर जिला पटना तीसरा रामजी साव पेसर कपिल देव साव ग्राम रामनगर थाना अमहरा जिला लखीसराय को 24 घंटा के अंदर गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त किया गया।
घटना में शामिल एक अन्य अपराधकर्मी की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है। गिरफ्तार किए गए अपराध कर्मी से पूछताछ के क्रम में इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है विदित तो कि इस गिरोह द्वारा लूटपाट की घटना के संबंध में सूर्यगढा थाना में दो कांड लखीसराय थाना में एक कांड तथा रामगढ़ थाना में एक कांड दर्ज है। अपराधकर्मी का अपराधिक इतिहास का पता किया जा रहा है। टीम में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी के द्वारा प्रशंसनीय को लेकर प्रशंसा की गई है और पुरस्कृत किया जाएगा। वही पकड़े गए अपराधकर्मी से 9 मोबाइल, तीन एटीम कार्ड, 12510 रुपया नगद ,एक कार बी आर 01 बी डी 0647 बरामद किया गया है। छापामारी टीम में परि0 पुलिस अधीक्षक आकाश किशोर, पु0अ0नि0 मृत्युंजय पंडित थानाध्यक्ष रामगढ़ चौक थाना,पु0अ0नि0 मनन सिंह रामगढ़ चौक थाना, पु0अ0नि0 मोहम्मद आलम सूर्यगढा थाना, डी0 आई0 यू0 टीम लखीसराय शामिल थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
