
पटना: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जेडीयू को बीजेपी के शिकंजे में बताकर सियासी पारा चढ़ा दिया है. तेजस्वी ने कहा कि सीएमओ का कंट्रोल बीजेपी नेताओं के पास है. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जेडीयू के 4 नेता बीजेपी के संपर्क में है और अमित शाह अब उन्हें पूरी तरीके से कंट्रोल कर रहे हैं. तेजस्वी यादव के दिए गए बयान पर जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने पलटवार करते हुए कहा कि वे (तेजस्वी यादव) राजनीति से सड़क पर आ गए हैं. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव यादव का नियंत्रण उनकी पार्टी पर नहीं है.

जेडीयू प्रवक्ता ने कहा कि जब महागठबंधन की सरकार गिरी थी, तब भी तेजस्वी ने जेडीयू के विधायक के टूटने का दावा किया था. लेकिन राजद विधायकों ने ही उनके खिलाफ बगावत कर दी थी. नीरज कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री जी का पॉलिटिकल सिजेरियन जो इंजेक्शन होता है, वह कितना कठिनतम होता है. उसका एहसास कितना दूर होता है, यह उनसे बेहतर कौन जान सकता है. उनकी पार्टी ने कहा कि असमंजस तोड़िए.

महागठबंधन सरकार के समय हमने कहा था कि तीर निशाने पर लगेगा तीर निशाने पर लगा है. आप राजनीति की सड़क पर आ गए. हालात यह हो गए कि लोकसभा चुनाव तो आप हार ही गए, पूरी तरह से विधानसभा के उपचुनाव में भी स्वयं सहित महागठबंधन की दुर्गति करा दिए.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
