
पटना: राजधानी पटना में एक डॉक्टर का घर के किचन में शव मिला है. पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है. घटना दीघा थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर की है. मंगलवार दोपहर IGIMS के रेडियोलॉजिस्ट के डॉक्टर आर्यन कुमार की लाश उसके घर के किचन से मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई.पटना IGIMS के डॉक्टर ने की आत्महत्या: दरअसल पटना के आईजीआईएमएस में रेडियोलॉजी पार्ट 2 में पढ़ने वाले स्टूडेंट आर्यन कुमार ने अपने ही घर में अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. आर्यन कुमार आईजीआईएमएस स्थित राजा बाजार में किराए के मकान में रहते थे. हालांकि उनके माता-पिता दीघा थाना क्षेत्र स्थित शिवाजी नगर वाले घर पर रहते थे. सोमवार को उनके माता-पिता अपने पैतृक गांव सुपौल गए थे.

दोस्तों का फोन नहीं किया रिसिव:
बताया जाता है कि मृतक डॉक्टर आर्यन कुमार राजा बाजार स्थित किराए के मकान से 10 बजे रात में अपने दीघा वाले घर पर गए थे. जिसके बाद सुबह में उनके दोस्तों ने तथा परिजनों ने फोन किया जब फोन नहीं उठा. तब उन्हीं के मकान में रहने वाले किराएदार को फोन किया. जब किरायेदार ने दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला.
किचन से मिला डॉक्टर का शव: इसके बाद कई दोस्त भी मौके पर पहुंचकर दरवाजा को खोला गया तो देखा गया कि शव किचन में पड़ा हुआ है. लॉ एंड और डीएसपी दिनेश कुमार पांडे ने बताया कि आज मंगलवार को दीघा थाने की पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक के द्वारा आत्महत्या कर लिया है.
जांच में जुटी पुलिस: सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.आत्महत्या के कारणों का पुलिस पता लगा रही है एफएसएल की टीम मौके पर जांच के बुलाया गया है. घरवालों को सूचना दे दी गई है. मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है.
“”मामले में जांच जारी है. प्रथम दृष्टया छात्र द्वारा आत्महत्या की बात सामने आ रही है. पुलिस शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है.” – दिनेश कुमार पांडे, डीएसपी, लॉ एंड आर्डर
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
