• Mon. Mar 2nd, 2026

अजय भल्ला मणिपुर और वीके सिंह मिजोरम के राज्यपाल नियुक्त, आरिफ खान बिहार के गवर्नर बनाए गए

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 25, 2024

 

 

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दो राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्त की है. पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. वहीं पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह को मिजोरम का राज्यपाल बनाया गया है.राष्ट्रपति भवन ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में राज्यपालों के नियुक्ति की जानकारी दी.

 

जिसके अनुसार तीन राज्यों के वर्तमान राज्यपालों का तबादला किया गया है. मिजोरम के मौजूदा राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति को अब ओडिशा का राज्यपाल बनाया गया है, जो ओडिशा के वर्तमान राज्यपाल रघुबर दास की जहग लेंगे. दास को राज्यपाल के पद से मुक्त कर दिया गया है.

 

इसकी तरह, बिहार के वर्तमान राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया, जबकि केरल के वर्तमान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अब बिहार के राज्यपाल की जिम्मेदारी संभालेंगे.आधिकारिक बयान में कहा गया है कि राज्यपालों की ये नियुक्तियां अपने-अपने कार्यालयों का कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *