
लखीसराय – लखीसराय जिले में जनवरी 20 25 को बिहार के मुख्यमंत्री का आगमन होना है इसको लेकर लखीसराय जिले में लगातार अधिकारियों का आना-जाना और विशेष तौर पर चुने गए पंचायत का निरीक्षण करना जारी है। ज्ञात होगी चानन प्रखंड के संग्रामपुर पंचायत का भी चुनाव उसी पंचायत में से एक है। इसी क्रम में मंगलवार 24 दिसंबर को लखीसराय जिले के डीडीसी सुमित कुमार का आगमन संग्रामपुर पंचायत में हुआ। संग्रामपुर पंचायत पहुंचकर जीविका भवन का निरीक्षण करते हुए मुख्य दीपक सिंह की तारीफ की और कहा कि आप लोगों के द्वारा पंचायत का विकास संभव है आपके द्वारा किए गए कार्यों को नकारा नहीं जा सकता बल्कि उसकी सराहना की जा सकती है। उन्होंने यात्री शेड जिसका निर्माण का कार्य शुरू किया गया है की भी देखरेख करते हुए पंचायत में विकास का जो रूपरेखा है उसकी चर्चा की। इस दौरान डीसी सुमित कुमार ने संग्रामपुर पंचायत के स्वच्छता पर्यवेक्षक सचिन कुमार से भी पंचायत की साफ सफाई और लोगों के द्वारा मिलने वाली राशि जो स्वच्छता के लिए लोगों के द्वारा दी जाती है उसकी चर्चा की। डीडीसी ने कहा कि पंचायत में स्वच्छता की लहर चलते रहना चाहिए और लोगों से मिलने वाली सहयोग राशि को भी जमा करते रहना चाहिए, वैसे लोग जो इस राशि को देना नहीं चाहते हैं उनकी आसपास की भी साफ सफाई जारी रखना है और उनका एक रिमार्किंग भी कर लेना है जिससे यह ज्ञात होगी उनके घर के आसपास की सफाई बिना किसी शुल्क के की जा रही है। इस दरम्यान प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि कुमार, मनरेगा के पदाधिकारी विनोद पासवान, पंचायती राज विभाग के पदाधिकारी मोनिका सिन्हा, पी ए प्रीतम कुमारी, पंचायत समिति निरंजन पासवान, स्वच्छता पर्यवेक्षक सचिन कुमार संग अन्य लोग मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
