• Mon. Apr 6th, 2026

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में राजकमल को मिला 14 पदक खेलकूद बच्चों का साहस और उत्साह को बढ़ाता है :- सुमन्त कुमार मिश्रा

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 23, 2024
crescent ad

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी
केंदुआ(धनबाद) मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स बिरसा मुंडा स्टेडियम में स्व• एन के साधु खान आमंत्रण एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन ,दिनांक 22 दिसंबर 2024 को संपन्न हुआ , जिसमें राजकमल के एथलीटों ने 4 स्वर्ण, 8 रजत एवं 2 कांस्य पदक प्राप्त किए । इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा ने कहा कि खेल बच्चों का साहस और उत्साह को बढ़ाता है इसलिए खेलकूद में बढ़-कर कर भाग लेना चाहिए। एथलीटों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार प्रसन्नचित है। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के नाम* ; लवली, निशांत कुमार, आयुष कुमार , कुमार नमन । रजत पदक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के नाम*; दिव्या, तृषा ,अनुकल्प कोप, प्रिंस तिवारी, अमन कुमार ,कौशल कुमार, वेद प्रकाश शर्मा, रूद्र नील मोदक कांस्य पदक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के नाम*; अनंता, प्रतीक कुमार । बताते चलें कि इन विजेता छात्र-छात्राओं को नगद राशि 10600, ट्रैकसूट एवं मोमेंटो पुरस्कार स्वरूप प्राप्त हुआ विद्यालय टीम का नेतृत्व गौरीशंकर सिंह एवं बेनू रानी ने किया । इस मौके पर विद्यालय के संरक्षक शंकर दयाल बुधिया, अध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान, उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार पटनिया, सचिव संजीव अग्रवाल, सहसचिव दीपक रूईया, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर अग्रवाल, समिति के अन्य सदस्य ,प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा, उपप्राचार्य मनोज कुमार, प्रभारी प्रतिमा चौबे,कमलनयन, पार्थ सारथी सरकार, सुमोना दीक्षित एवं छंदा बनर्जी ने विजेताओं को शुभकामनाएंँ दी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *