
रिपोर्ट- सुरज कुमार


झरिया: झरिया बनियाहीर ग्राउंड के समीप घनी आबादी वाले क्षेत्र और फायर विभाग कार्यालय गेट के समीप एक आउटसोसिंग कंपनी का डीजल – पेट्रोल का टैंकर पार्किंग किए जाने से ग्रामीणों में भय का माहौल बना रहता है, न जाने कब बड़ी अनहोनी हों जाए। साथ ही लोगों को आने जाने में परेशानी होती है। वही इमरजेंसी में दमकल की गाड़ी भी नहीं निकल पाती है। जिसका आज फायर ब्रिगेड के कर्मी और स्थानीय लोगों ने विरोध किया जिसपर दबंग आउटसोसिंग संचालक के द्वारा लोगों को धमकी दी है।
इसे लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि बीते दो साल से देव प्रभा आउटसोसिंग के संचालक कुम्भनाथ सिंह के द्वारा पेट्रोल – डीजल टैंकर पार्किंग किया जाता है जिससे खतरा तो बना रहते है,साथ ही रास्ता बंद हो जाने से आने जाने में परेशानी होती है, कई बार पानी का पाइप भी टूट गया, जब हमलोग इसका विरोध करते है तो धमकी दिया जाता है। वही फायर विभाग के जवान ने कहा कि रस्ते में टैंकर लगने के कारण इमरजेंसी में दमकल की गाड़ी निकालने में कीफ परेशानी होती है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
