• Mon. Apr 6th, 2026

गोविंद की नगरी गोविंदपुर में श्रीमद् भागवत कथा की तैयारियां पूरी,तुलसी कलश भागवत शोभायात्रा आज

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 22, 2024
crescent ad

 

 

राधा कृष्ण सेवा ट्रस्ट एवं श्री श्री राधा कृष्ण प्रेम मंदिर के तत्वावधान में गोविंदपुर ऊपर बाजार दुर्गा मंदिर प्रांगण में 23 दिसंबर से 31 दिसंबर को होने वाले श्रीमद् भागवत कथा की तैयारियां पूरी कर ली गयी है. उक्त जानकारी कथा वाचक सुरेंद्र हरिदास ने दी. उन्होंने बताया कि कल प्रातः 10:00 बजे तुलसी भागवत कथा को लेकर तुलसी कलश भागवत शोभायात्रा निकाली जाएगी. तुलसी कलश भागवत शोभायात्रा गोविंदपुर दुर्गा मंदिर ऊपर बाजार से निकलेगी जो शहर के प्रमुख मार्गों का परिभ्रमण करते हुए खुदिया नदी गोविंदपुर पहुंचेगी.तुलसी कलश यात्रा में 551महिला पुरुष व बच्चे भाग लेंगे. तुलसी कलश भागवत शोभायात्रा यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली जाएगी. दिन के 12:00 बजे वेदी पूजन तथा 2:00 बजे से 7:00 तक भागवत कथा किया जाएगा. और 31 दिसंबर नव वर्ष के आगमन पर राधा कृष्ण युगल सरकार कीर्तन-भजन रात्रि 9:00 बजे से 1:00 तक किया जाएगा भागवत कथा को लेकर शहर में काफी उत्साह का माहौल है. भागवत कथा में सैकड़ो श्रद्धालु भाग लेंगे.इस कथा को सफल बनाने में सभी समाज के गोविंदपुर समाजसेवी श्री प्रदीप बंसल, कांता बंसल,संजय अग्रवाल अनिता अग्रवाल, शरद अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल,राजेश अग्रवाल,पवन लोधा,शंकर अग्रवाल, रोहित अग्रवाल,शरद दुदानी, निरंजन अग्रवाल,अनुप सरिया,सुनिल सरिया,सुरेश सरिया,प्रदीप अग्रवाल ,प्रदीप साव धनंजय सुरेश भगत,भोला गुप्ता, विवेकानंद पांडे,संतोष पाठक,नारायण चन्द्र सेन, गौर दास,संदीप विश्वकर्मा,कैलाश भगत,संतोष पाठक,दीपक पांडे,अशोक गुप्ता,मोहन बंसल, प्रकाश विश्वकर्मा,आदि समस्त गोविंदपुर नगरवासियों के सहयोग से किया जा रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *