• Mon. Apr 6th, 2026

ज्ञान विज्ञान समिति की स्थापना दिवस सम्पन्न

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 22, 2024
crescent ad

 

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैमी

केंदुआ(धनबाद) मध्य विद्यालय खरिकाबाद में ज्ञान विज्ञान समिति झारखंड जिला इकाई धनबाद द्वारा भारत ज्ञान विज्ञान समिति का 35 वीं स्थापना दिवस व भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन जी के 137 वीं जयंती मनाई गई । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद कैलाश पति मधेशिया व संचालन ज्ञान विज्ञान समिति के सचिव भोला नाथ राम द्वारा किया गया ।

इस अवसर में मंचासिन में भारत ज्ञान विज्ञान समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. काशी नाथ चटर्जी, ज्ञान विज्ञान समिति झारखंड के उपाध्यक्ष हेमंत कुमार जायसवाल , वैज्ञानिक चेतना के राज्य अध्यक्ष प्रो. दीपक कुमार सेन , राष्ट्रीय कार्यकारिणी रवि सिंह , गोंडूडीह ओ . पी. प्रभारी राजन कुमार झा , शिक्षा विद विकाश कुमार रवानी , ज्ञान विज्ञान समिति के जिला उपाध्यक्ष विकास कुमार ठाकुर आदि मौजूद थे ।

सर्वप्रथम राष्ट्रीय गणितज्ञ दिवस के अवसर में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।

इसके पश्चात सभी मंचासिन अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया ।

शिक्षा ,स्वास्थ्य , वैज्ञानि चेतना व सामाजिक सुरक्षा आदि विषयों पर भारत ज्ञान विज्ञान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. काशी नाथ चटर्जी ने कहा कि भारत ज्ञान विज्ञान समिति का स्थापना 22 दिसंबर 1989 को हुई थी, ज्ञान विज्ञान समिति, गरीबों वंचित और महिलाओं के बीच कार्य करती है, साक्षरता अभियान के दौरान समिति ने देश में 15 करोड़ साक्षर और डेढ़ करोड़ स्वयं सेवक तैयार किए थे। आज बदलते हुए समय में समाज के बीच कार्य करना चुनौती पूर्ण है। इसके लिए हमे नए तरीके सोचने होंगे ।

राज्य उपाध्यक्ष हेमंत कुमार जायसवाल ने कहा कि बी जी वी एस स्थापना काल से ही साक्षरता अभियान के साथ लोगों के हक अधिकार और सशक्तिकरण पर कार्य करती है । प्रो. डॉ. दीपक कुमार सेन के द्वारा उपस्थित लोगों शुभकामनाएं दी गई ।

थाना प्रभारी राजन कुमार झा द्वारा बी जी वी एस के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संगठन लोगों के लिए जरूरी भोजन , स्वास्थ , शिक्षा और रोजगार पर कार्य करती है ।

इस कार्यक्रम को सफलता पूर्वक करने में ज्ञान विज्ञान समिति धनबाद के राजू बाउरी , मधेश्वर नाथ भगत , रविंद्र कुमार राम , सरस्वती देवी , दिलीप कुमार रवानी , शोभा देवी , प्रमिला देवी आदि का सहयोग रहा ।

इस कार्यक्रम में मुकेश कुमार , रिंकू प्रमाणिक , कैरु निशा , शंभू नाथ राम , शांति देवी , शांति देवी , सोनिया देवी, विमला देवी, रूबी देवी आदि लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *