

केंदुआ। क्रिसमस बड़ा दिन एवं नव वर्ष सौहार्दपूर्ण व शांति तरीके सर मनाने को लेकर केंदुआडीह थाना प्रांगण में शांति समिति एवं पुलिस जन सहयोग समिति की शाम 3,30 बजे एक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक वक़्क़ार हुसैन ने की जबकि संचालन राम गोपाल भुवानिया ने की। थाना प्रभारी ने बैठक में आए सभी सदस्यों एवं गणमान्य लोगों का स्वागत किए सदस्यों ने थाना प्रभारी को अपने अपने क्षेत्र की समस्यायों से आवगत कराया एवं सिनेमा हॉल से लेकर केंदुआपुल तक सीसीटीवी कैमरा लगाने तथा मुख्य मार्ग एवं फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने पर चर्चा हुई।इसपर थाना प्रभारी ने केंदुआपुल चेंबर एवं अपने स्तर से पहल करने की बात कही और कहा कि हर गली में सीसीटीवी कैमरा लग जाने से क्षेत्र में अपराध पर अच्छी और सही नियंत्रण होगी साथ ही किसी प्रकार का बात विवाद में दोषी तथा निर्दोष की पहचान हो सकेगी। उन्होंने कहा कि आगामी 25 दिसंबर 2024 को साल का बड़ा दिन है साथ ही एक सप्ताह बाद नव वर्ष 01,01,2025 प्रवेश कर रहा है जो बहुत ही शुभ दिन है इसे शांतिपूर्ण व भाईचारा वातावरण में विधि व्यवस्था का ख्याल रखते हुए थाना क्ष्रेत्र में शांति का माहौल बनाए रखे। यदि कोई किसी प्रकार का अफवाह फैलाता है तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दे। आपकी सेवा के लिए केंदुआडीह पुलिस 24 घण्टे तत्पर है।साथ ही शराब पीने वाले हुड़दंगीयों पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी। हुड़दंगी करते जो भी पकड़े जाएंगे उन्हें किसी भी हालात में बख्सा नही जाएगा और किसी की कोई सोर्स पैरवी नही सुना जाएग एवं पकड़े गए व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी से कड़ी करवाई की जाएगी। बैठक समापन के अंत मे धन्यवाद ज्ञापन फूलचन्द यादव ने किया। मौके पर चन्द्रदेव यादव,फूलचन्द यादव,सियाराम चौरसिया,संजय जायसवाल,राजेश गुप्ता,अनवरी खातून,रामचन्द्र चौहान,मनौवर हुसैन,राजीव झा,विजय अग्रवाल,गणेश मिश्रा,महादेव हांसदा,हरि प्रसाद पप्पू,आशीष सिन्हा, विनोद यादव,रमेश जैसवाल,सुधीर रवानी के अलावे दर्जनों लोग उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
