• Sat. Mar 7th, 2026

सुशासन सप्ताह के अंतर्गत “प्रशासन गांव की ओर” कार्यक्रम में योजनाओं के संबंध में प्रशिक्षण हेतु तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ।

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 20, 2024

 

लखीसराय – गुरुवार को लखीसराय संग्रहालय में सुशासन सप्ताह के अंतर्गत “प्रशासन गांव की ओर” कार्यक्रम के तहत जिला प्रशिक्षण कोषांग द्वारा सरकार के सभी विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा करने एवं योजनाओं के संबंध में प्रशिक्षण हेतु तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यशाला के प्रथम दिन सभी विभागीय

पदाधिकारीयों के साथ अध्यक्ष जिला परिषद, सभी जिला परिषद सदस्य, सभी प्रखंड प्रमुख,राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष, सभी राजनीतिक दलों के प्रखंड अध्यक्ष, सभी राजनीतिक दलों के महिला प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष एवं सभी राजनीतिक दलों के युवा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष ने भाग लिया।

कार्यशाला में कृषि विभाग, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, खेल विभाग, परिवहन विभाग, योजना विभाग, उद्योग विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई, जिला सामाजिक सुरक्षा इकाई, जिला दिव्यांगजन इकाई, ICDS, श्रम विभाग, कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, पशुपालन विभाग, गव्य विकास विभाग, मत्स्य विभाग, भवन प्रमंडल विभाग इत्यादि के योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप में चर्चा की गई। जिला को प्राप्त लक्ष्य के अनुपात में जिला की उपलब्धि की भी चर्चा की गई।

इस कार्यक्रम में अपर समाहर्ता सुधांशु शेखर, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी शशांक कुमार, प्रशिक्षण कोषांग के नोडल शशि कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद विशेष कार्य पदाधिकारी ओम प्रकाश सिंह, इत्यादि मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *