
समस्तीपुर: अतुल सुभाष के बाद बिहार के समस्तीपुर रहने वाले और इंजीनियर की मौत से हड़कंप मच गया है. 16 मंजिला अपार्टमेंट से नीचे गिरने के कारण उसकी मौत हुई है. यह हत्या है या आत्महत्या, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है. परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है. पुलिस सभी एंगल से छानबीन में जुट गई है.

सॉफ्टवेयर इंजीनियर था रवि : मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर माधुरी चौक निवासी रिटायर्ड रेल कर्मी दिनेश राय के पुत्र रवि कुमार के रूप में की गई है. मृतक बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर का काम करते थे. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

16 मंजिला अपार्टमेंट से नीचे गिरा : घटना के बाद सोमवार की शाम मृतक का शव बेंगलुरु से समस्तीपुर लाया गया. मृतक के परिवारवालों के अनुसार ऐलहनका इलाके में आरएमजेड गैलरिया अपार्टमेंट रहता था. शनिवार को फोन पर यह सूचना मिला की रवि ने 16 मंजिला अपार्टमेंट के छत से कूदकर आत्महत्या कर ली है.
आत्महत्या नहीं, हत्या हुई है – चाचा : परिवारवालों के अनुसार मृतक रवि की शादी बीते साल ही हुई थी. पत्नी समस्तीपुर में ही रहती है. परिजनों ने बताया कि ”उसने आत्महत्या नहीं की है. अगर आत्महत्या करता तो कमरे से सुसाइड नोट जरूर बरामद होता.” मृतक के चाचा उमेश कुमार राय ने बताया कि ”रवि को किसी कंपनी के हिसाब-किताब के लिए बुलाया गया था. इसी मामले में किसी ने उसकी हत्या कर दी.”
बेंगलुरु पुलिस से कार्रवाई की मांगः दरअसल परिजनों को शक है कि उसके साथ रहने वाला उसके पार्टनर ने उसकी हत्या की है, क्योंकि घटना के बाद से उसका पार्टनर लापता है. मृतक के परिजनों ने बेंगलुरु में हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. बिहार सरकार से भी इस मामले को लेकर संज्ञान लेने की अपील की है. इस घटना को लेकर अब तक पुलिस अधिकारी का कोई बयान सामने नहीं आया है.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
