
*कतरास :* मधुबन थाना क्षेत्र के बिलबेरा के समीप गुरुवार को बाइक की डिक्की से तीन लाख रुपये उड़ाने की घटना घटी। घटना की सूचना पाकर पुलिस तहकीकात में जुटी और रुपये की बरामदगी कर ली। दर असल गजलीटांड निवासी बीसीसीएल कर्मी प्राण भुइयां अपने मित्र अशोक के साथ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बिलबेरा शाखा में रकम निकालने गया। प्राण ने अपनी बेटी की शादी के खर्च के लिए तीन लाख रुपया निकाल कर अशोक को रखने के लिए दिया।

अशोक ने प्राण के सामने दो पहिया गाड़ी संख्या JH 10CQ – 4899 की डिक्की में रुपए रख दिया। फिर दोनों बगल की दुकान में चाय पीने चला गया। वापस लौटने पर डिक्की से पैसे गायब थे। सूचना पाकर मधुबन थाना के एएसआई मंजीत पासवान ने जांच शुरू की। इसी क्रम में पुलिस को अशोक पर शक हुआ। पुलिस अशोक को थाना ले आई और पूछताछ शुरू की। पुलिसिया पूछताछ में अशोक ने रुपए गायब कराने में अपनी संलिप्तता स्वीकारी। अशोक की स्वीकारोप्ति के आधार पर पुलिस ने रुपए बरामद कर लिया। थाना प्रभारी पिकू प्रसाद ने बताया कि पैसे की बरामदगी कर ली गई है। अभी तक लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
