• Fri. Feb 20th, 2026

अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान विधायक ने विधानसभा में नशाखोरी पर उठाया मामला

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 12, 2024

 

चौपारण : प्रतिनिधि

झारखण्ड विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान सरकार द्वारा लाई गई अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने अफीम की खेती का मामला उठाया। श्री यादव नर कहा कि चतरा के जंगली क्षेत्र खासकर चौपारण के जंगली क्षेत्र में भारी मात्रा में अफीम की खेती की जा रही है। पुलिस प्रसाशन व वन विभाग की मिलीभगत से इनकार नही किया जा सकता है। कहा युवा नशे के गिरफ्त में आ रहे है। युवतो का भविष्य बर्बाद हो रहा है। सरकार से आग्रह करता हूँ कि चौपारण प्रखण्ड के जंगली क्षेत्र में हो रहे अफीम कि खेती को नष्ट किया जाए और चौपारण को नशा मुक्त बनाया जाए। श्री यादव ने कहा कि हमने सदन को अफीम की खेती से संबधित मामले से अवगत करा दिया है। अगर कार्रवाई नही हुई थी इस मामले में जल्द ही उच्च अधिकारियो से बात की जाएगी। कहा बरही विधानसभा में जिला प्रसाशन को अवैध कारोबार पर अंकुश लगाना चाहिए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *