• Sat. Feb 21st, 2026

व्हाट्सएप पर भ्रामक जानकारी फैलाना पड़ा भारी, थाने में आवेदन देकर की कार्रवाई की मांग

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 11, 2024

 

बड़कागांव।बड़कागांव सोशल मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप पर भ्रामक एवं गलत जानकारी फैलाने वालों को भारी पड़ गया फरियादी नगड़ी निवासी पंकज कुमार एवं सिंदवारी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य निर्मल राम ने डाड़ी कलां थाना में आवेदन देकर व्हाट्सएप ग्रुप में गलत एवं भ्रमक खबर फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है दरअसल 10 दिसंबर मंगलवार को बड़कागांव के स्थानीय विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप में उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध नौकरी के बदले पैसा लेने का आरोप लगाते हुए व्हाट्सएप ग्रुप में यह खबर फैलाई गई थी जिससे पंकज कुमार एवं निर्मल राम आहत हैं दोनों का कहना है कि इस तरह से झूठा खबर फैला कर हम लोगों के छवि को धूमिल किया जा रहा है इससे हमलोग मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं इसलिए डाड़ी कलां थाने में आवेदन देकर प्रशासन से उचित छानबीन कर कार्रवाई करने की मांग की है वहीं थाना प्रभारी पिंटू कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि व्हाट्सएप या सोशल मीडिया में भ्रामक खबर फैलाने के प्रति सरकार काफी सख्त है। सरकार ने ये साफ़ कर दिया है कि अगर किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामक एवं गलत जानकारी किसी भी व्यक्ति या समुदाय द्वारा डाली जाती है तो उनपर कार्यवाही की जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *