


दारू प्रखंड के अंतर्गत हरली पंचायत के हरली गांव में स्थित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय हरली स्कूल में 130 छात्रा पढ़ रही है। इस विद्यालय में अध्यनरत छात्राओं को पढ़ाने के लिए एक वार्डन सहित कुल तीन शिक्षिका है। यहाँ कम संख्या में शिक्षिका रहने के कारण छात्राओं की पढ़ाई सही ढंग से नही हो पा रही है। विद्यालय में ठीक से पढ़ाई नहीं होने के कारण यहां के बच्चे बधाई में कमजोर होते जा रहे थे जब यह बात जवाहर बाल मंच जिला अध्यक्ष रिंकू कुमार तितली यूनिट जिला अध्यक्ष आलोक राज को पता चला तो वह विद्यालय में पहुंच कर वार्ड और प्रधानाध्यापक से मुलाकात कर शिक्षकों की कमी के बारे में बात किया।रिंकू और आलोक का कहना था कि वह बच्चों को यहां रखकर अच्छे शिक्षा दिलाने का प्रयास कर रहे है। ताकि हमारे बच्चे भी इस आवासीय विद्यालय में पढ़कर विद्यालय का नाम रोशन करें लेकिन इस आवासीय विद्यालय में सिर्फ तीन शिक्षक है। यहाँ पढ़ने वाली छात्राओं का रिजल्ट खराब होगा और जिस कारण उनका भविष्य भी खराब हो सकता है। इस बारे में वार्डन चंचला कुमारी ने बताया कि बहुत आग्रह करने के बाद दो शिक्षक विद्यालय को दिया गया। यहां पर कुल 11 शिक्षक होने चाहिए जबकि यह तीन ही शिक्षक उपलब्ध है इस कारण पढ़ाई बच्चों की बाधित हो रही है और पूरी तरह से पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। जिला अध्यक्ष रिंकू कुमार जिला अध्यक्ष आलोक राज ने शिक्षा विभाग से अनुरोध किया है, कि विद्यालय में जल्द से जल्द शिक्षक की नियुक्ति किया जाए। ताकि बच्चों कि भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं हो। ताकि वह एक उज्जवल भविष्य के और अग्रसर हो। और इस विद्यालय का नाम रोशन करें। साथ में मौजूद रहे गोलू यादव और सागर पांडे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
