• Mon. Apr 6th, 2026

मंदिर के पुजारी की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश!! 

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 10, 2024
crescent ad

 

 

 

केरेडारी से रोहित गोस्वामी की रिपोर्ट

हजारीबाग : केरेडारी प्रखंड के तारहेसा गांव में ग्रामीण देवता और मंदिर में पूजा-अर्चना करने वाले पुजारी नाया होरिल गंझू की मृत्यु अचानक मंगलवार सुबह हो गई! इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त है!ग्रामीणों का कहना था कि वे कई दिनों से एनटीपीसी और बीजीआर कंपनी से मांग कर रहे थे कि गांव के मंदिर क्षेत्र में डोजरिंग न की जाए और वहां का रास्ता सुरक्षित रखा जाए! उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज किया गया जिस कारण ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा!इसके अलावा, गांव में बढ़ते प्रदूषण को लेकर भी ग्रामीण लंबे समय से परेशान हैं! प्रदूषण के कारण गांव में विभिन्न बीमारियां फैल रही हैं, लेकिन कंपनी इस दिशा में कोई कदम नहीं उठा रही है!घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने कंपनी का काम पूरी तरह से बंद करा दिया है और अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं! घटना की सूचना पर पगार ओपी प्रभारी बिक्की ठाकुर ने बताया कि केरेडारी सीओ रामरतन कुमार वर्णवाल पगार ओपी प्रभारी बिक्की ठाकुर ने पहल पर ग्रामीणों और बीजीआर प्रबंधन से वार्तालाप के बाद शव को उठा कर कंपनी के कार्य को चालू करा दिया गया है!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *