महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विस लिमिटेड कंपनी ने वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन एवं शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के सहयोग से हजारीबाग ब्रांच में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए 5 दिसंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्घाटन एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन ब्रांच मैनेजर अजय कुमार चौबे ने किया। शिविर का शुभारंभ एरिया मैनेजर विकास उपाध्याय ,रूपेश कुमार एवं ब्रांच ओ पी एस मैनेजर राकेश रोशन शर्मा ने रक्तदान कर के किया तत्पश्चात कैशियर अरुण कुमार, अजय कुमार, सुमित सिंह आदि अनेक रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया रक्तदान के पश्चात वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन ने समस्त रक्त दाताओं के उज्जवल भविष्य की‌ कामना करते हुए उनके इस नेक कार्य के लिए बहुत-बहुत साधुवाद किया साथ ही आयोजकों एवं रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।जैन ने बताया वर्तमान में 275 से ऊपर थैलेसीमिया बच्चों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक द्वारा ब्लड उपलब्ध कराया जा रहा है। शिविर को सफल बनाने में वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन, महिंद्रा फाइनेंस के ब्रांच मैनेजर अजय कुमार चौबे ,एरिया मैनेजर विकास उपाध्याय ,रूपेश कुमार ब्रांच ओ पी एस मैनेजर रुपेस रंजन शर्मा, कैशियर अरुण कुमार, मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर प्रणीत सहाय ,टेक्नीशियन शमशाद हुसैन, एएनएम सुशील सिंह ,काउंसलर उदय कुमार एवं गोपाल कुमार का विशेष सहयोग रहा

crescent ad

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *