• Wed. Mar 4th, 2026

आदित्यपुर : जिले वासियों के लिए खुशखबरी, नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत बीमित मरीजों का इलाज शुरू

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 25, 2024

आदित्यपुरः आदित्यपुर स्थित 650 बेड के सुपर मल्टी स्पेशलिटी नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत बीमित मरीजों का इलाज शुरू हो गया है। इसकी जानकारी देते हुए सितवांतो देवी महिला कल्याण समिति के चेयरमैन मृत्युंजय झा ने बताया कि अब यहां गरीब व मिडिल क्लास परिवार के मरीजों का भी इलाज संभव हो सकेगा।

उन्होंने बताया कि कम समय में ही अस्पताल के चिकित्सकों एवं नेताजी सुभाष ग्रुप के सामूहिक प्रयास से इस अस्पताल ने मरीजों को बेहतर और गुणवत्तायुक्त सेवा देने में सफल रहे हैं। इस अस्पताल में जटिल से जटिल रोगों का उपचार शुरू हो चुका है इसके लिए योग्य चिकित्सक और अत्याधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अस्पताल की सेवा का लाभ लेने की अपील की।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *